post-thumb

भारत में सर्वश्रेष्ठ BBA प्रवेश परीक्षाएं और कॉलेज

यदि आप BBA कोर्स में रुचि रखते हैं, और पढ़ने के लिए एक अच्छे कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। इस लेख में, हम भारत के प्रमुख BBA कॉलेजों और उनकी प्रवेश परीक्षाओं पर कुछ प्रकाश डालने जा रहे हैं।

केंद्र सरकार के अधिकांश प्रतिष्ठित BBA कॉलेज, राज्य BBA कॉलेज और डीम्ड विश्वविद्यालय, केवल 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर दाखिला नहीं देते हैं, बल्कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश देते हैं।

आप 12वीं के बाद BBA कोर्स में शामिल हो सकते हैं, चाहे आपकी स्ट्रीम कोई भी हो। यानी तीनों स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, कला) के छात्र BBA कर सकते हैं.

नोट

BBA का मतलब बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Bachelor of Business Administration) है। इस पाठ्यक्रम में, छात्र व्यवसाय चलाने की कला सीखते हैं, जैसे की वित्त (finance), विपणन (marketing), सिस्टम (systems), आदि।

BBA पूरा करने के बाद कई छात्र MBA (मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए जाते हैं।

Table of Contents
  • सरकारी कॉलेजों के लिए BBA प्रवेश परीक्षाएं
  • कुछ अच्छे निजी कॉलेजों के लिए BBA प्रवेश परीक्षाएं

भारत में BBA के लिए प्रवेश परीक्षाएं

हम सबसे अच्छे सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ, कुछ अच्छे निजी कॉलेजों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को भी सूचीबद्ध करेंगे।

सरकारी कॉलेजों के लिए BBA प्रवेश परीक्षाएं

  • DU JAT - दिल्ली विश्वविद्यालय के कई BBA कॉलेज JAT परीक्षा के आधार पर छात्रों को प्रवेश देते हैं। ऐसे कुछ कॉलेज दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (Deen Dayal Upadhyay College), शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (Shaheed Sukhdev College of Business Studies), आदि हैं। सफल उम्मीदवारों को समूह चर्चा (GD) और साक्षात्कार दौर के लिए भी बुलाया जा सकता है। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। शहीद सुखदेव कॉलेज 12 वीं कक्षा के अंकों को भी वेटेज/अहमियत देता है (लगभग 35% वेटेज, बाकी 65% वेटेज DU JAT स्कोर को दिया जाता है)।

  • IIMs - IIM इंदौर और IIM रोहतक जैसे IIM के BBA पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए, आपको IPM परीक्षा देनी होगी। इसके बाद आपको एक एप्टीट्यूड टेस्ट (AT), लिखित योग्यता परीक्षा (Written Ability Test, WAT) और साक्षात्कार में भी शामिल होना होगा।

  • गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP विश्वविद्यालय), BBA के लिए दिल्ली CET परीक्षा

  • जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली

नोट

सरकारी कॉलेजों की फीस आमतौर पर निजी कॉलेजों की तुलना में कम होती है। इसलिए निवेश पर रिटर्न (return on investment, ROI) अच्छा है। DU के कॉलेजों की फीस भारत में सबसे कम है, चाहे वह BBA हो या MBA, या कोई अन्य कोर्स।

उदाहरण के लिए, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, दिल्ली और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर लगभग समान रूप से अच्छे हैं। लेकिन शहीद सुखदेव कॉलेज में आपको जो फीस देनी होगी, वह काफी कम होगी।

कुछ अच्छे निजी कॉलेजों के लिए BBA प्रवेश परीक्षाएं

  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (Christ University), बैंगलोर - यह भारत के सर्वश्रेष्ठ BBA कॉलेजों में से एक है (आसानी से शीर्ष 5 में)। यह अपनी खुद की BBA प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन (GD), प्रेजेंटेशन (1-2 मिनट लंबा), और इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाता है। 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों को भी कुछ वेटेज दिया जाता है।

  • S.P. Jain विश्वविद्यालय, मुंबई - यह अपनी BBA परीक्षा आयोजित करता है। जहां तक MBA की बात है, तो यह कॉलेज भारत के अग्रणी कॉलिजों में से एक है|

  • Symbiosis यूनिवर्सिटी, पुणे - यह SET (Symbiosis Entrance Test) नामक अपनी परीक्षा आयोजित करता है। एक लिखित योग्यता परीक्षा (Written Ability Test, WAT), और साक्षात्कार भी होता है। SET और (WAT + इंटरव्यू) में से प्रत्येक को 50% वेटेज दिया जाता है। Symbiosis यूनिवर्सिटी में कई BBA और MBA कॉलेज हैं। BBA के लिए कॉलेजों में से एक सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज एंड रिसर्च (Symbiosis Institute of Computer Studies and Research), पुणे है।

  • Narsee Monjee विश्वविद्यालय (NMIMS), मुंबई - यह अपनी BBA परीक्षा आयोजित करता है, जिसे NPAT कहा जाता है। हालांकि, इस परीक्षा में केवल गणित स्ट्रीम के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आपको 12वीं में 60% अंक प्राप्त करने होंगे। इसका MBA कोर्स भी काफी अच्छा माना जाता है।

  • सेंट जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier’s College), मुंबई - यह एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है। वे अपनी BBA प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।

  • प्रेसीडेंसी कॉलेज (Presidency College), चेन्नई

  • माउंट कार्मेल कॉलेज (Mount Carmel College), बैंगलोर - यह केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। वे MCMAT नामक एक परीक्षा आयोजित करते हैं, उसके बाद GD और साक्षात्कार होता है।

  • IMS, नोएडा - प्रवेश परीक्षा जिसे JET कहा जाता है + 12 वीं कक्षा के अंक।

  • सेंट, जोसेफ कॉलेज (St. Joseph College), बैंगलोर - यह अपनी BBA परीक्षा आयोजित करता है।

उपरोक्त सभी कॉलेज अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। लेकिन उनमें से कुछ 12वीं कक्षा के अंकों को भी कुछ वेटेज/अहमियत दे सकते हैं।

इसके अलावा, कुछ कॉलेज केवल 12 वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश देते हैं (बिना किसी प्रवेश परीक्षा के)। ऐसे कुछ कॉलेज हैं:

  • महिला क्रिश्चियन कॉलेज (Women Christian College), चेन्नई - प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों + समूह चर्चा (GD) + साक्षात्कार के आधार पर दिया जाता है
  • लोयोला कॉलेज (Loyola College), चेन्नई - प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों + साक्षात्कार के आधार पर दिया जाता है। कक्षाएं शाम को ही लगती हैं। यह ध्यान में रखियेगा।
  • मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (Madras Christian College), चेन्नई - यह एक सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थान है। प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाता है।
  • बनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapith), जयपुर (राजस्थान) - प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाता है। यह एक गर्ल्स कॉलेज है।
नोट

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की अधिक व्यापक और प्रामाणिक रैंकिंग के लिए, आप भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

नोट

यदि आप BBA परीक्षा की तैयारी के टिप्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं।

Share on:
comments powered by Disqus